CG Naxal News: तोयनार-फरसेगढ़ सड़क की सुरक्षा में तैनात CAF जवान की IED ब्लास्ट में मौत

News Power Zone
1 Min Read

CG Naxal News: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में हुए IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया। जानकरी के अनुसार, बीजापुर में तोयनार-फरसेगढ़ सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए जवानों को तैनात किया गया है।

CG Naxal News: बताया जा रहा है कि, CAF के जवान सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा की जांच कर रहे थे इस दौरान धमाका हुआ और ब्लास्ट की चपेट में आने से 19वीं बटालियन सीएएफ का जवान मनोज पुजारी (26) शहीद हो गया। घटना के बाद सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान जारी है।

Share This Article