Korba : कलेक्ट्रेट कैम्सप के बाहर पटवारी रिश्वत लेते धरे गए.. रिकार्ड दुरुस्त कराने के नाम पर किसान को कर रहा था टार्चर…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। कलेक्ट्रेट कैम्पस के बाहर पटवारी को EOW की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पटवारी किसान को ऑनलाइन रिकार्ड दुरुस्त के नाम पर टार्चर कर रहा था।

बता दें कि कलेक्ट्रेट कैम्पस के सामने ACB की टीम ने पटवारी सुल्तान सिंह बंजारा को रंगे हांथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पटवारी किसान से रिकॉर्ड ऑनलाइन कराने के एवज में पैसों की मांग की थी।पटवारी सुल्तान सिंह बंजारा पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक के पाली दुल्लापुर में पदस्थ था। जो हाल में ट्रांसफर अजगरबाहर हलका में पदस्थ हुआ है।

Share This Article