Uncategorized

CG Coronavirus Breaking: बिलासपुर में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, ट्रेवल हिस्ट्री तलाश रहा स्वास्थ्य विभाग

बिलासपुर। CG Coronavirus Breaking: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मरीज की उम्र 66 वर्ष बताई जा रही है। कोरोना का मामला सामने आने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग परिवार के लोगों की जांच करवा रहा है।

CG Coronavirus Breaking: मेडिकल हिस्ट्री के अनुसार कोरोना से संक्रमित होने के बाद बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। ​मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री तलाश की जा रही है। यह भी जानकारी ली जा रही है कि पिछले दिनों बुजुर्ग कहां-कहां गए थे। इन्हें शुगर हैं और कुछ दिनों पहले पैरालिसिस का अटैक भी आया था।

Related Articles

Back to top button