Featuredछत्तीसगढ़राजनीति

CG News: कांग्रेस को काम और राम के नाम से तकलीफ: श्याम बिहारी, स्वास्थ्य मंत्री का कांग्रेस पर जवाबी हमला

CG News: रायपुर/बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में मनरेगा योजना का नाम बदलकर ‘विकसित भारत जी राम जी योजना’ किए जाने के बाद कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग जारी है। इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस को हर सकारात्मक पहल से परेशानी होती है, चाहे वह विकास से जुड़ी हो या भगवान राम के नाम से।

 

CG News: मंत्री जायसवाल ने कहा कि, कांग्रेस को काम से भी तकलीफ है और राम के नाम से भी। यही वजह है कि, आजादी के इतने वर्षों बाद तक भगवान राम का भव्य मंदिर नहीं बन पाया। उन्होंने सवाल उठाया कि, जब किसी योजना में विकसित भारत का संकल्प और भगवान राम का नाम जुड़ता है, कांग्रेस को इतनी आपत्ति क्यों होती है। यह बात देश भली-भांति समझ रहा है।

CG News: मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, ये लोग केवल नामों की राजनीति करते रहे हैं। कांग्रेस हमेशा नेहरू और गांधी के नाम पर सियासत करती आई है, जबकि वर्तमान सरकार नाम नहीं, बल्कि जमीनी काम और परिणाम पर विश्वास रखती है।

CG News: उन्होंने स्पष्ट किया कि, ‘विकसित भारत जी राम जी योजना’ का मकसद गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण जनता को सशक्त बनाना है। यह योजना सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प और देश की सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button