Breaking

Big Celebrations : BJP मुख्यालय में जश्न की तैयारियां तेज़…! जलेबी, सत्तू का पराठा और लिट्टी चोखा…यहां देखें दिल्ली में कैसी है तैयारी Video

बांकीपुर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

नई दिल्ली, 14 नवंबर। Big Celebrations : बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में इस मौके पर विशेष जश्न की तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा ने बिहार की पारंपरिक व्यंजनों से मेन्यू तैयार करवाया है। यहां बिहार की मशहूर व्यंजन परोसे जाएंगे। एक स्थानीय मिठाई वाले ने बताया कि मिठाई में जेलबी होगी, जबकि मेन कोर्स में सत्तू पराठा और बैंगन का चोखा शामिल है। लिट्टी चोखा भी बनाया जा सकता है। इन तैयारियों से साफ है कि भाजपा को एनडीए की बड़ी जीत की पूरी उम्मीद है। इन तैयारियों से पार्टी का आत्मविश्वास साफ झलक रहा है कि एनडीए को इस बार बड़ी जीत मिलने की संभावना है।

एनडीए को 200+ सीटों की उम्मीद : नितिन नवीन

भाजपा नेता और बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने मतगणना से पहले एनडीए की स्पष्ट बढ़त का दावा किया। उन्होंने कहा, इस बार 2010 जैसा नतीजा आएगा। एनडीए 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा। आरजेडी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, आरजेडी अभी भी जंगल राज की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाई है।

बांकीपुर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

नितिन नवीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार चौथी बार मैदान में हैं। यहां उनका मुकाबला, आरजेडी उम्मीदवार रेखा कुमार और जन सुराज की वंदना कुमारी से है। जन सुराज पहली बार चुनाव मैदान में उतरी है, जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है।

रिकॉर्ड तोड़ मतदान

इस बार बिहार में मतदान ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए, दूसरे चरण में 69.20% वोटिंग, जो राज्य का अब तक का सबसे अधिक मतदान है। दोनों चरण मिलाकर कुल 67.13% मतदान, जो 1951 के बाद सबसे ऊँचा प्रतिशत है। पहले चरण में 65.06% वोट पड़े थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button