छत्तीसगढ़

CRPF Operation : गरियाबंद में बड़ा ऑपरेशन…! CRPF ने जंगल से बरामद किए भारी विस्फोटक…बड़ी साजिश नाकाम

सुरक्षाबलों ने टाला बड़ा खतरा

गरियाबंद, 13 अप्रैल। CRPF Operation : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित सोनाबेड़ा अभ्यारण्य के ढेकुनपानी जंगल में सर्चिंग अभियान के दौरान सीआरपीएफ जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है, जिससे एक बड़ी नक्सली साजिश समय रहते नाकाम हो गई।

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के कोमना पुलिस (CRPF Operation) कैंप से निकली सीआरपीएफ टीम संयुक्त अभियान पर थी। इसी दौरान जवानों को जंगल में संदिग्ध सामग्री दिखाई दी। जब जांच की गई तो वहां छिपाकर रखे गए विस्फोटक बरामद हुए।

सुरक्षाबलों ने टाला बड़ा खतरा

बरामद सामग्री में 70 नग जिलेटिन स्टिक, 3 स्टील कंटेनर और 4 बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इन विस्फोटकों का इस्तेमाल नक्सली किसी बड़ी वारदात के लिए करने वाले थे। समय रहते कार्रवाई से सुरक्षाबलों ने न सिर्फ (CRPF Operation) एक बड़े हमले को टाल दिया, बल्कि नक्सलियों के नेटवर्क पर भी करारा प्रहार किया है।

फिलहाल इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है। जवान आसपास के जंगलों में लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है और नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फिर गया है।

Related Articles

Back to top button