Korba Breaking: अधीक्षण अभियंता पीतांबर नेताम का रायपुर तबादला ,फ्लाई ऐश विवाद के बाद लिया गया फैसला

News Power Zone
1 Min Read
Hasdeo River

कोरबा।Pitambar Netam transfer सीएसईबी के झाबू राखड़ डेम में फ्लाई ऐश यूटिलाइजेशन से जुड़े अधीक्षण अभियंता पीतांबर नेताम का आखिरकार तबादला रायपुर कर दिया गया है। उनका नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब झाबू राखड़ डेम फूटने के बाद दर्री बांध में राखड़ युक्त पानी छोड़े जाने का मामला सामने आया था।

 

इस घटना के बाद जल प्रदूषण की शिकायतें तेजी से सामने आईं, जिस पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सख्त नाराजगी जताते हुए अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई थी। मामले ने प्रशासनिक और पर्यावरणीय स्तर पर काफी तूल पकड़ा।अब प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पीतांबर नेताम को रायपुर स्थानांतरित कर दिया है। उनकी जगह सत्येंद्र साहू को कोरबा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Share This Article