Raipur Satta Viral Video : VIP रोड होटल बना सट्टा अड्डा…! IPL मैच पर लग रहे थे दांव…नोटों की गड्डियां कैमरे में कैद

News Power Zone
2 Min Read
Raipur Satta Viral Video

रायपुर, 15 अप्रैल। Raipur Satta Viral Video : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित एक होटल में आईपीएल सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा हुआ है। एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है, जिसमें कुछ लोग कमरे के अंदर बैठकर लाइव मैच पर दांव लगाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कमरे में टीवी पर आईपीएल मैच चल रहा है, जबकि सामने ₹500 के नोटों की गड्डियां रखी हुई हैं और सटोरिए खुलेआम दांव लगा रहे हैं।

IPL मैच पर लग रहा था सट्टा

बताया जा रहा है कि यह सट्टा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच 12 अप्रैल को खेले गए मैच पर लगाया जा रहा था।

पुलिस हरकत में

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। होटल और संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस ने गुढियारी इलाके में हिस्ट्रीशीटर मंजीत और उसके साथियों को सट्टा खिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। लगातार कार्रवाई के बावजूद शहर में सट्टेबाजी के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

सट्टेबाजों का हब बनता शहर

लगातार सामने आ रहे मामलों से यह साफ हो रहा है कि रायपुर में सट्टेबाजी का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है और शहर धीरे-धीरे सटोरियों और जुआरियों का हब बनता जा रहा है।

Share This Article