Korba Viral Fight Video : शराब दुकान के बाहर भिड़े दो गुट…! डंडे-लात-घूंसे चले…3 गिरफ्तार
हाथ टकराने से शुरू हुआ विवाद
कोरबा, 15 अप्रैल।Korba Viral Fight Video : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब दुकान के बाहर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामूली विवाद से शुरू हुआ बवाल
पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके का है, जहां 11 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच शराब दुकान के बाहर भीड़ में हाथ टकराने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे और डंडे चलने लगे।
डंडे से हमला, फिर जमकर पिटाई
जानकारी के अनुसार, एक युवक ने मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी के डंडे से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। काफी देर तक इलाके में हंगामा चलता रहा।
VIDEO VIRAL के बाद एक्शन
घटना के समय पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं हो सकी। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद 14 अप्रैल को पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
3 आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में शिवम सिंह (25), मयूर टांक (25) और सोमेश दीवान (27) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई की है।
कोर्ट से नहीं मिली जमानत
पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जमानत नहीं मिलने पर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए न्यायालय में इस्तगासा भी पेश किया गया है।
पुलिस अलर्ट मोड पर
कोरबा पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधों पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो और अफवाहों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।



