Featured

CG News: काला झंडा दिखाने के लिए मैनपाट जाने की तैयारी कर रहे युकां नेता गिरफ्तार, पुलिस थाने में बैठाया

CG News: सीतापुर। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में 7 जुलाई से शुरु हुए भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के विरोध में काला झंडा दिखा विरोध प्रदर्शन करने जा रहे युकां नेताओं को सीतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन नेताओं को थाने में नजरबंद कर दिया गया है।

CG News: जानकारी के अनुसार युकां के नेता विरोध प्रदर्शन के लिए मैनपाट जा रहे थे। सभी के हाथों में इस दौरान काला झंडा भी था। जिसके बाद पुलिस ने सभी को नया बसस्टैंड से गिरफ्तार कर थाने में नजरबंद कर दिया है। गिरफ्तारी के दौरान युंका नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की।

CG News: पुलिस ने जिन युकां नेताओं को गिरफ्तार किया उनमें युकां विधानसभा अध्यक्ष आशीष गुप्ता मंटू,पार्षद अंकुर दास पार्षद अनमोल लकड़ा, युकां प्रदेश सचिव राहुल गुप्ता और ऋषिराज सिंह शामिल हैं। जिन्हें दो घँटे थाने में बैठाने के बाद पुलिस ने समझाइश देकर रिहा कर दिया।

Related Articles

Back to top button