Featuredदेशराजनीति

दो- चार कपड़े उतार देती तो…’, विनेश फोगाट पर BJP नेता ने किया शर्मनाक कमेंट तो लोकगायिका ने लगाई फटकार, बोलीं..

न्यूज डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 में 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से रेसलर विनेश फोगाट को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। इस मामले के सामने के बाद देश-विदेश से लोग सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग दो गुटों में बंट गए हैं। कोई उन्हें सपोर्ट कर रहा है तो कोई इसक विरोध कर रहा है कि आखिर ऐसा क्यों किया गया और नहीं होना चाहिए था। वहीं, सेलेब्स ने भी इस मामले पर रिएक्शन दिया था और वो यकीन नहीं कर पा रहे थे कि विनेश के साथ ऐसा कैसे हो गया। इसके साथ ही विनेश के लिए कुछ नेगेटिव कमेंट्स भी देखने के लिए मिल रहे हैं। इसी बीच अब बीजेपी नेता के भद्दे कमेंट पर विवाद छिड़ गया है, जिसका ना केवल जाट समाज ने विरोध किया और एफआईआर दर्ज कराई बल्कि लोकगायिका का नेहा सिंह राठौर ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने बीजेपी नेता को बुरी तरह से लताड़ा है।

दरअसल, विनेश फोगाट पर भद्दा कमेंट करने वाले शख्स का नाम विशाल वार्ष्णेय है। सोशल मीडिया पर इस शख्स ने अपने नाम के आगे भाजपा लिखा है। इसकी वजह से माना जा रहा है कि ये बीजेपी का कार्यकर्ता और नेता है। विशाल ने विनेश के डिस्क्वालिफाई होने वाली एक पोस्ट पर कमेंट में लिखा, ‘यौन शोषण का आरोप तो लगा चुकी थी। 2/4 कपड़े उतार देती 200 ग्राम वजन कम हो जाता।’ अब बीजेपी कार्यकर्ता के कमेंट पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। जाट समाज ने इसका विरोध किया और एफआईआर भी दर्ज की है।

क्या बोलीं नेहा सिंह राठौर?

इन विवादों के बीच लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी रिएक्शन दिया है। वो इसे देखकर निशब्द हो गईं। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ता के कमेंट को सोशल मीडिया एक्स यानी कि ट्विटर पर शेयर किया और लिखा, ‘आक थू।’ बीजेपी कार्यकर्ता के कमेंट की चारो और थू थू हो रही है। नेहा सिंह राठौर मुखर होकर सामाजिक मुद्दों पर राय रखती हैं। वो विनेश फोगाट पर भी लगातार रिएक्शन दे रही हैं और एक्टिव हैं। नेहा बीजेपी के खिलाफ बोलने से जरा भी पीछे नहीं रहती हैं। उनके निशाने पर अक्सर रवि किशन, योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी रहते हैं।

 

जाट समाज ने भी किया बीजेपी कार्यकर्ता का विरोध

इसके अलावा अगर बीजेपी कार्यकर्ता के भद्दे कमेंट पर जाट समाज के रिएक्शन की बात की जाए तो उनकी ओर से इसका विरोध किया जा रहा है। जाट वंशावली के जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि देश का नाम दुनिया में रोशन करने वाली विनेश फोगाट पर विशाल वार्ष्णेय नाम के व्यक्ति ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसकी वजह से जाट समाज गुस्से में है। इस मामले को लेकर जाट समाज के लोगों ने थाना क्वार्सी पर प्रदर्शन कर आरोपी फेसबुक यूजर विशाल वार्ष्णेय के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। लोगों का कहना है कि महिला और तिरंगे का अपमान किया गया है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि पुलिस की ओर से उनकी शिकायत को दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button