CGSSB Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने नगर सेना, फायर और SDRF में 295 पदों पर भर्ती…! यहां जानें पूरी डिटेल
7 सितंबर तक करें आवेदन
रायपुर, 12 अगस्त। CGSSB Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के अंतर्गत 295 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक अच्छा अवसर है।
295 पदों पर होगी भर्ती
CGSSB की भर्ती में स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक), वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, फायरमैन, स्टोर कीपर, मैकेनिक, वाचरूम ऑपरेटर और वायरलेस ऑपरेटर (संविदा) सहित विभिन्न पद शामिल हैं।
आवेदन से जुड़ी जरूरी तारीखें
- कुल पद: 295
- आवेदन शुरू: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
- अंतिम तिथि: 7 सितंबर 2026
- आवेदन माध्यम: ऑनलाइन
- परीक्षा केंद्र: रायपुर
इन पदों पर होगी भर्ती
भर्ती प्रक्रिया के तहत नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं और SDRF में अलग-अलग पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक दक्षता, वेतनमान और अन्य पात्रता शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं।अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में अपनी पात्रता और पदवार नियम जरूर जांचने की सलाह दी जाती है।
7 सितंबर तक करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पदवार योग्यता और आवेदन प्रक्रिया के लिए CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देखना जरूरी है।





