रायपुर
Independence Day 2026 : CM साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा…! 33 जिलों के मुख्य अतिथि तय
रायपुर में CM साय करेंगे ध्वजारोहण
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 9 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक, जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में निर्धारित मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया जाएगा। समारोह में राष्ट्रगान, परेड और अन्य निर्धारित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।33 जिलों में खास रहेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
राज्य सरकार ने सभी जिला मुख्यालयों के लिए मुख्य अतिथियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि 15 अगस्त को प्रदेश के किस जिले में कौन तिरंगा फहराएगा। मुख्य अतिथियों में राज्य सरकार के मंत्री, उपमुख्यमंत्री, सांसद और विधायक शामिल हैं। जिला मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित करने के लिए प्रशासन को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।ऐसे होगा मुख्य समारोह
- निर्धारित मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण
- राष्ट्रगान
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन
- परेड एवं सलामी
- स्वतंत्रता दिवस के अन्य निर्धारित कार्यक्रम
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान







