छत्तीसगढ़
Police Transfer : धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल…! 46 पुलिसकर्मियों के तबादले…SI-ASI सहित हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की नई पदस्थापना
धमतरी, 07 अगस्त। Police Transfer : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) भावना पांडेय ने 46 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस सूची में 3 उप निरीक्षक (SI), 10 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 21 प्रधान आरक्षक (हेड कांस्टेबल) और 12 आरक्षक (कांस्टेबल) शामिल हैं।
पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशासनिक आवश्यकता के अनुरूप नई पदस्थापना दी गई है। इस बदलाव का उद्देश्य जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना, बेहतर समन्वय स्थापित करना और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना बताया गया है।








