BreakingFeaturedछत्तीसगढ़राजनीति

Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: संगठन को धार देने अभनपुर पहुंचे राहुल गांधी, वरिष्ठ नेताओं संग बनाई चुनावी रणनीति

अभनपुर।Rahul Gandhi Chhattisgarh Congress Meeting  छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती का संचार करने के उद्देश्य से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने अभनपुर में आयोजित जिला कांग्रेस अध्यक्षों के विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका बढ़ाने और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी संघर्ष की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन तभी मजबूत होगा जब पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और उनके समाधान के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि उन्हें गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक कांग्रेस की विचारधारा तथा जनसेवा के संकल्प को पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई अहम रणनीतिक बैठक

प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक भी की। बैठक में सचिन पायलट , डॉ चरण दास महंत , दीपक बैज , भूपेश बघेल , टी एस सिंहदेव , जय सिंह अग्रवाल एवं ज्योत्सना महंत  समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक में संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने, आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए रणनीति तैयार करने तथा जनहित के मुद्दों पर व्यापक जनआंदोलन खड़ा करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया गया।

जनता के बीच रहने का दिया संदेश

राहुल गांधी ने नेताओं और पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जनता का विश्वास और मजबूत करें तथा सामाजिक न्याय, संविधान और जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाएं।

बैठक के अंत में सभी नेताओं ने राहुल गांधी के मार्गदर्शन को संगठन के लिए प्रेरणादायी बताते हुए संकल्प लिया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

कांग्रेस के इस प्रशिक्षण शिविर और रणनीतिक बैठक को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button