Transfer Breaking : शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल…! DEO सहित कई अधिकारियों के तबादले…! देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी
सक्ती DEO को मिली बड़ी जिम्मेदारी
रायपुर, 11 जून। Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने नए तबादला आदेश जारी करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस आदेश के तहत सक्ती जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को प्रभारी प्राचार्य डायट जांजगीर बनाया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, भुनेश्वर प्रसाद साहू को डायट जांजगीर से स्थानांतरित कर अकलतरा में प्राचार्य पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं रामकुमार कोसले को बिलाईगढ़ का प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) नियुक्त किया गया है।
शिक्षा विभाग के इस प्रशासनिक बदलाव को आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभागीय स्तर पर जारी इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
यहां देखें आदेश







