POCSO Case : दुर्ग में डॉक्टर गिरफ्तार…! मेडिकल चेकअप के बहाने लड़के के प्राइवेट पार्ट को किया टच…पुलिस ने किया गिरफ्तार…कोर्ट ने भेजा जेल

News Power Zone
2 Min Read
POCSO Case

दुर्ग, 27 जुलाई। POCSO Case : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के भरोसेमंद रिश्ते को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोर से कथित अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार हिसीकर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

चेकअप के बहाने अलग कमरे में ले गया

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार, 17 वर्षीय किशोर मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए डॉक्टर के क्लीनिक पहुंचा था। आरोप है कि डॉक्टर जांच के बहाने उसे अलग कमरे में ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करते हुए निजी अंगों को गलत नीयत से छुआ।

दोस्तों और परिजनों को बताई पूरी घटना

घटना के बाद नाबालिग घबरा गया। क्लीनिक से बाहर निकलने के बाद उसने पहले अपने दोस्तों को पूरी बात बताई और फिर घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन तुरंत पद्मनाभपुर थाने पहुंचे और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

POCSO एक्ट के तहत दर्ज हुई FIR

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पीड़ित के बयान और शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ POCSO एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पहले भी विवादों में रह चुका है आरोपी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी डॉक्टर का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है। वह इससे पहले अवैध गर्भपात से जुड़े एक मामले में भी गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

TAGGED:
Share This Article