नई दिल्ली
Triple Death : कार में तीन शव…! CCTV में ‘बाबा’ की एंट्री…शराब की बोतलें और मिले उल्टी के निशान…यहां देखें Video
अंदर से लॉक कार 50 मिनट से खड़ी थी एक ही जगह
नई दिल्ली, 10 फरवरी। Triple Death : दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक कार के अंदर तीन लोगों के शव मिलने के रहस्यमयी मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज में कार की फ्रंट पैसेंजर सीट पर ‘बाबा’ के वेश में बैठे एक व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। पुलिस को शक है कि यह व्यक्ति इस मामले की ‘की लिंक’ हो सकता है और उसकी भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 3:50 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। कॉलर ने बताया कि पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक कार में तीन लोग बैठे हैं, लेकिन वे किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को कार के अंदर तीनों व्यक्ति मृत मिले। कार अंदर से लॉक थी और करीब 50 मिनट से एक ही जगह खड़ी थी।
मृतकों की पहचान 76 वर्षीय रणधीर, 47 वर्षीय शिव नरेश सिंह और 40 वर्षीय लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। रणधीर और शिव नरेश दिल्ली के बापरोला इलाके के निवासी थे, जबकि लक्ष्मी देवी जहांगीरपुरी में रहती थीं और मूल रूप से बिहार की रहने वाली थीं। रणधीर ड्राइवर सीट पर थे, जबकि बाकी दोनों पीछे की सीट पर बैठे मिले। कार रणधीर की ही थी।



