NEET पेपर लीक विवाद पर पहली बार बोले RSS Chief मोहन भागवत…! PM मोदी को दी बड़ी नसीहत….कहा- ‘नई पीढ़ी को आदेश नहीं, तर्क चाहिए’…सुनिए VIDEO

News Power Zone
2 Min Read
NEET

नई दिल्ली, 25 जुलाई। NEET : देशभर में पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने पहली बार युवाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज की नई पीढ़ी सवाल पूछती है और उन्हें आदेश नहीं बल्कि तर्क व संवाद की जरूरत है।

दिल्ली के आंबेडकर भवन में आयोजित विश्वमांगल्य सभा के ‘युगानुकूल मातृत्व’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि पहले माता-पिता और बड़ों की बात बिना सवाल माने स्वीकार कर ली जाती थी, लेकिन अब समय बदल चुका है। नई पीढ़ी हर बात का विश्लेषण करती है और उसे तर्कसंगत जवाब चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब युवाओं को केवल आदेश देकर नहीं चलाया जा सकता। उनके साथ समय बिताना, संवाद करना और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चे वही मानते हैं जो वे अपने सामने होते हुए देखते हैं, इसलिए आचरण और व्यवहार सबसे बड़ा संदेश होता है।

मातृत्व और परिवार पर भी रखी बात

मोहन भागवत ने कहा कि माता मनुष्य की पहली शिक्षक और गुरु होती है। मातृत्व सृष्टि के पोषण और निरंतरता का मूल आधार है। उन्होंने चिंता जताई कि आज समाज में विवाह, परिवार और मातृत्व को भी लेन-देन की दृष्टि से देखा जाने लगा है। उन्होंने कहा कि विदेशी शासन और पश्चिमी प्रभाव के कारण भारतीय समाज ने अपनी कई परंपराओं और ज्ञान को पीछे छोड़ दिया।

TAGGED:
Share This Article