रायपुर
GST Fraud : जीएसटी धोखाधड़ी में कारोबारी राजेश वाधवानी गिरफ्तार…! 80 करोड़ के फर्जी बिल…कोर्ट में पेश होने की तैयारी
फर्जी इनवॉइस से कारोबारियों का नेटवर्क जांच में
रायपुर, 31 जनवरी। GST Fraud : जीएसटी के डीजीजीआई ने रायपुर में कारोबारी राजेश वाधवानी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वाधवानी ने फर्जी इनवॉइस के जरिए 14 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की थी।
पूछताछ के दौरान राजेश वाधवानी के पास 80 करोड़ रुपये के फर्जी बिल भी बरामद हुए हैं। डीजीजीआई ने उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से जीएसटी धोखाधड़ी और फर्जी बिल बनाने वाले नेटवर्क की जांच को मजबूती मिलेगी।



