रायपुर
Sex CD Scandal : CBI की रिव्यू याचिका मंजूर…! भूपेश बघेल को कोर्ट में पेश होने का निर्देश
सेक्स सीडी केस में नया मोड़, हाईकोर्ट का रुख करेगी कांग्रेस
रायपुर, 26 जनवरी। Sex CD Scandal : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड मामले में रायपुर सेशन कोर्ट के ताज़ा फैसले के खिलाफ कांग्रेस अब हाईकोर्ट का रुख करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साफ किया है कि कांग्रेस इस आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील दाखिल करेगी।
मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि यह पूरा मामला न्यायिक प्रक्रिया के तहत चल रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले ही इस केस से डिस्चार्ज किया जा चुका था, लेकिन अब CBI ने सेशन कोर्ट में दोबारा अपील दायर की है, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई का आदेश दिया है।



