छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने की आत्महत्या करने की कोशिश, हालत नाजुक

रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक कैदी ने जेल के भीतर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में कैदी ने अपने गले को काट लिया, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना न केवल जेल प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गई है, बल्कि जेल में सुरक्षा की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

बता दें एक दिन पहले ही नजीरियन कैदी ने की थी खुदकुशी राजधानी के सेंट्रल जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पैट्रिक के रूप में हुई है, जो अफ्रीकी मूल का नागरिक था और वर्ष 2021 से ड्रग्स सप्लाई के मामले में जेल में बंद था। जेल बैरक में कैदी द्वारा आत्महत्या की घटना के बाद जेल प्रशासन एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है।

Related Articles

Back to top button