BreakingFeaturedकोरबाराजनीतिसामाजिक

कोरबा: आ रहे सरकार, सज रहा दरबार… शाही अंदाज़ में सीएम के स्वागत की तैयारी

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार 10 सितंबर को कोरबा पहुंचने वाले हैं। उनके स्वागत को लेकर जिला प्रशासन पूरी तन्मयता से जुट गया है। बरसात के बीच भी कलेक्टोरेट परिसर और मुख्य मार्गों की सड़कों की मरम्मत व सफाई का काम तेज़ी से किया जा रहा है। माहौल ऐसा है मानो किसी शाही मेहमान का आगमन होने वाला हो।

इस दिन कोरबा कलेक्टोरेट में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित होगी। इसमें प्रदेश के लगभग आधे मंत्रीमंडल के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी और अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध और ज़मीनी स्तर पर लागू करने के लिए सख्त निर्देश दिए जाएंगे।

अनुमान है कि बैठक में जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी। कोरबा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर व्यापक तैयारियां चल रही हैं। जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक सभी इस आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button