BreakingFeaturedकोरबापुलिस

Breaking: कोरबा में पदस्थ रहे TI अभय बैस को SSP ने किया सस्पेंड..कोयला स्कैम के दौर में हरदीबजार में कर चुके है थानेदारी

बिलासपुर।PoliceAction  न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट की तामिली में बरती गई गंभीर लापरवाही के मामले में बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश  सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार एक प्रकरण में न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वारंट की तामिली सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारी को सौंपी गई थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने और न्यायालयीन आदेशों के पालन में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने कड़ा रुख अपनाया।
जारी आदेश में कहा गया है कि न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। इसी के तहत निरीक्षक अभय सिंह बैस को निलंबित कर विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है।
पुलिस विभाग में इस कार्रवाई को अनुशासन और जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि एसएसपी की यह कार्रवाई पूरे पुलिस महकमे के लिए स्पष्ट संदेश है कि न्यायालयीन प्रक्रियाओं के पालन में किसी भी स्तर की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button