यूपी

IAS Action : 54 करोड़ की जमीन खरीद में बड़ा घोटाला…! IAS की बर्खास्तगी की सिफारिश…12 अफसरों पर गाज

14 करोड़ की जमीन खरीदने का आरोप, धामी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक एक्शन

देहरादून, 20 जून। IAS Action : उत्तराखंड के चर्चित हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।

करीब 14 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को 54 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के आरोपों की जांच के बाद सरकार ने तत्कालीन नगर आयुक्त एवं आईएएस अधिकारी वरुण चौधरी के खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी की संस्तुति की है। वहीं तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह के खिलाफ मेजर पेनाल्टी की कार्रवाई और एसडीएम अजयवीर सिंह की तीन वेतनवृद्धि रोकने का निर्णय लिया गया है।

करीब 100 पन्नों की जांच रिपोर्ट में भूमि खरीद प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं की ओर इशारा किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर 10 अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार का कहना है कि भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button