BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़

Breaking : IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 2 करोड़ से ज्यादा का ऑनलाइन खेल, 7 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: ऑनलाइन लूडो और IPL सट्टा चलाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा गया

बिलासपुर।IPL betting racket जिले के सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है।

IPL betting racket सकरी पुलिस को यह सफलता बीट सिस्टम के जरिए मिली सूचना और एसीसीयू टीम की तकनीकी मदद से हासिल हुई। 29 अप्रैल 2026 को ओम स्पेस कॉलोनी में दबिश देकर गिरोह को पकड़ा गया।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से IPL और लूडो में लगाते थे सट्टा

जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन माध्यम से लूडो गेम और IPL क्रिकेट मैचों में सट्टा संचालित कर रहे थे। गिरोह का सरगना राहुल छाबड़ा पहले भी ऐसे मामलों में संलिप्त रह चुका है और अन्य राज्यों से संपर्क कर नेटवर्क चला रहा था।

2 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन उजागर

पुलिस द्वारा जब्त किए गए मोबाइल फोन की जांच में 2 करोड़ रुपये से अधिक के सट्टा लेनदेन के सबूत मिले हैं।

बड़ी मात्रा में सामान जब्त

 

21 मोबाइल फोन

3 लैपटॉप

13 एटीएम कार्ड

8 बैंक पासबुक

एक क्रेटा कार (MP 18 ZB 8565)

 

कई राज्यों से जुड़े हैं तार

गिरोह के तार छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस अब बैंक खातों की जांच कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

संगठित अपराध के तहत कार्रवाई

सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button