Featuredकोरबासामाजिक

कोरबा: प्रेस क्लब सदस्य रणविजय सिंह की माताजी का निधन, पत्रकारों में शोक

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के सम्माननीय सदस्य एवं पावर हाईट्स कॉलोनी निवासी रणविजय सिंह की पूजनीय माता श्रीमती धर्मशीला सिंह (68 वर्ष) का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से प्रेस क्लब परिवार सहित शहर के पत्रकारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती धर्मशीला सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार 20 जून 2026 को दोपहर 12 बजे पोड़ीबहार स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। वे सरल, ममतामयी एवं धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। उनके निधन को परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

कोरबा प्रेस क्लब ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रेस क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Related Articles

Back to top button