Korba: रामकिशन अग्रवाल का निधन, आज शाम 4 बजे तुलसी भवन टी.पी. नगर से मोती सागर मुक्ति धाम के लिए निकलेगी अंतिम यात्रा

कोरबा। शहर के प्रतिष्ठित एवं सम्मानित नागरिक रामकिशन अग्रवाल (तुलसी निवास, टी.पी. नगर) का शुक्रवार, 19 जून 2026 को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों में शोक की लहर फैल गई है।
रामकिशन अग्रवाल अपने सहज, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए समाज में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने अपने व्यवहार, सामाजिक सरोकारों और पारिवारिक मूल्यों के प्रति समर्पण से लोगों के बीच सम्मानजनक स्थान बनाया था। उनके निधन को समाज और व्यापारिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा आज, 19 जून को अपराह्न 4 बजे तुलसी भवन, कैनरा बैंक के समीप, टी.पी. नगर से मुक्तिधाम, मोती सागर पारा के लिए प्रस्थान करेगी। अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में शुभचिंतकों के पहुंचने की संभावना है।
उनके निधन पर शहर के सामाजिक, धार्मिक एवं व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।




