Uncategorized

Accident: मुंबई में सिलेंडर ब्लास्ट, 9लोग गंभीर, अस्पताल में भर्ती

मुंबई। Accident: महाराष्ट्र में मुंबई के चेंबूर इलाके में गुरुवार सुबह एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने से कम से कम नौ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि चेंबूर के सी जी गिडवानी मार्ग पर स्थित एक मंजिला मकान में सुबह करीब साढ़े सात बजे यह घटना हुई थी।

 

 

Accident: उन्होंने बताया कि रसोई गैस के सिलेंडर में विस्फोट होने से वहां आग लग गई, जिससे मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारी ने बताया कि घायलों में दो नाबालिग हैं। सभी घायलों को गोवंडी इलाके में स्थित सरकारी शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button