BreakingFeaturedछत्तीसगढ़पुलिस

BREAKING: बदले गए जेलर,पढ़े किसे मिला कहां का प्रभार.. 

रायपुर। जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं छत्तीसगढ़ ने बुधवार को महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार जिला जेल कांकेर में पदस्थ सहायक जेल अधीक्षक रेणु ध्रुव को आगामी आदेश तक केंद्रीय जेल जगदलपुर में कार्य करने के लिए भेजा गया है।

इसके साथ ही जिला जेल अधीक्षक महेश कुमार, धमतरी को आगामी आदेश तक जिला जेल कांकेर में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश की प्रतिलिपि अपर मुख्य सचिव, उप महानिरीक्षक से लेकर संबंधित जेल अधीक्षकों तक भेजी गई है।

जेल विभाग के इस अचानक हुए बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button