Featuredछत्तीसगढ़राजनीति

CG News: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया को ईओडब्ल्यू ने किया गिरफ्तार, 16 जनवरी तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू निलंबित राप्रसे अधिकारी सौम्या चौरसिया को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। ईओडब्ल्यू के आवेदन को विशेष कोर्ट ने स्वीकार किया है। सौम्या चौरसिया 16 जनवरी तक ईओडब्ल्यू रिमांड पर रहेगी।

 

CG News: बता दें कि, कोल घोटाले में जमानत पर रिहा होने के बाद शराब घोटाला मामले में पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर चुका है। इसके बाद अब ईओडब्ल्यू ने अपने केस में सौम्या को हिरासत में लेने के लिए प्रोडक्शन वारंट के तहत विशेष अदालत में आवेदन दिया था।

 

CG News: ED की कार्रवाई के बाद ईओडब्ल्यू द्वारा गिरफ्तारी की संभावना को देखते हुए सौम्या चौरसिया ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। इस मामले में 8 जनवरी को हुई पिछली सुनवाई में राज्य शासन ने अतिरिक्त समय मांगा था। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज कर दिया। सौम्या को हिरासत में लेने ईओडब्ल्यू का आवेदन स्वीकार होने के बाद ये गिरफ्तारी की गई।

Related Articles

Back to top button