Korba Press Club : कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 23 जुलाई को…! डिप्टी CM अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

News Power Zone
2 Min Read
Korba Press Club

कोरबा, 22 जुलाई। Korba Press Club : कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (कार्यकाल 2026-28) का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में आयोजित किया जाएगा। समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।

नई कार्यकारिणी लेगी पद एवं गोपनीयता की शपथ

समारोह में प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू), नवाब हुसैन और आकाश शर्मा सहित पूरी टीम पद एवं गोपनीयता की शपथ लेगी।

प्रदेशभर से जुटेंगे पत्रकार

शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर प्रेस क्लब, बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर मीडिया जगत में उत्साह का माहौल है। कोरबा प्रेस क्लब ने जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों से समारोह में शामिल होकर नई कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Share This Article