कोरबा। कोरबा के सुप्रसिद्ध चिकित्सक , समाजसेवी और राजनीतिज्ञ डॉक्टर जयपाल सिंह का निधन हो गया। 70 वर्षीय डॉक्टर सिंह ने कोरबा के एक निजी चिकित्सालय में देर रात अंतिम सांस ली। डॉ जयपाल सिंह के निधन की खबर उनके शुभचिंतकों के लिए वज्राघात से कम नहीं है। लगभग तीन माह पूर्व ही उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि सिंह का भी हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया था। सिंह दंपति अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गए हैं. पता चला है कि उनके पुत्र पुणे में अध्ययन कर रहे हैं ,जहां से वह कोरबा के लिए रवाना हो रहे हैं. उनके आने के पश्चात ही डॉक्टर जयपाल सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Related Articles
Breaking: चेम्बर में बगावत! कमल सोनी ने दिया इस्तीफा, संविधान की धारा 15 पर उठाए सवाल; बोले- “पद छोड़ा है, संघर्ष नहीं”
2 hours ago
सीजी न्यूज: 9 लाख की मशीन का देसी जुगाड़, बालोद के किसान टिकेंद्र साहू ने 1.70 लाख में तैयार किया फर्टिलाइजर स्प्रेडर, पांच मिनट में एक एकड़ में खाद और कीटनाशक का छिड़काव, देखें वीडियो
2 hours ago



