Featuredदेशपेज 3

Malayalam superstar Mohanlal Dadasaheb Phalke Award: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, पीएम मोदी ने दी खास बधाई

मुंबई/नई दिल्ली। Malayalam superstar Mohanlal Dadasaheb Phalke Award: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को साल 2023 का प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने जा रहा है। यह घोषणा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए की। मंत्रालय ने बताया कि मोहनलाल को यह सम्मान 23 सितंबर को आयोजित होने वाले 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।

 

Malayalam superstar Mohanlal Dadasaheb Phalke Award: दरअसल, मंत्रालय ने अपने पोस्ट में लिखा कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफारिश पर भारत सरकार को यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मोहनलाल को यह पुरस्कार दिया जाएगा। पोस्ट में आगे कहा गया कि मोहनलाल की असाधारण सिनेमाई यात्रा ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है। वह न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि निर्देशक और निर्माता के तौर पर भी उन्होंने भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

 

Malayalam superstar Mohanlal Dadasaheb Phalke Award: फैंस ने मोहनलाल को दी बधाई

 

इस बड़ी घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर मोहनलाल के फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। हर कोई अपने-अपने तरीके से इस उपलब्धि का जश्न मना रहा है। हालांकि, मोहनलाल पिछले चार दशकों से अधिक समय से दर्शकों को अपनी अदाकारी से मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम किया है। अब तक अपने करियर में वह 400 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनके हर किरदार ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। दो बार उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान भी मिल चुका है।

 

Malayalam superstar Mohanlal Dadasaheb Phalke Award: मलयालम सुपरस्टार ने ऐसे की थी करियर की शुरुआत

 

मोहनलाल का जन्म 21 मई 1960 को केरल में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1978 में फिल्म थिरानोत्तम से की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनय में योगदान के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button