
कोरबा। 30 जुलाई: कोरबा के पत्रकारिता और समाचार वितरण जगत को आज एक गहरा आघात पहुँचा है। पत्रकार एवं अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा का आज आकस्मिक निधन हो गया।
उन्हें अचानक हार्ट अटैक आने पर एनकेएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम साँस ली। यह खबर सुनते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
विनोद सिन्हा न केवल एक कर्मठ और सजग पत्रकार थे, बल्कि छत्तीसगढ़ में अखबार वितरण व्यवस्था को संगठित और सशक्त बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। वर्षों तक मीडिया और समाचार जगत से जुड़े रहते हुए उन्होंने अपने कर्तव्यनिष्ठा, व्यवहार और नेतृत्व से हर वर्ग का सम्मान अर्जित किया।