BreakingFeaturedकोरबाराजनीति

Korba News: 23 जुलाई को प्रभारी मंत्री का कोरबा दौरा, घंटाघर से गृह प्रवेश तक रहेगा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम


कोरबा। Korba Minister Visit 23 July 2026 छत्तीसगढ़ शासन के प्रभारी मंत्री 23 जुलाई 2026 को एक दिवसीय कोरबा प्रवास पर रहेंगे। जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह रायपुर से रवाना होकर कोरबा पहुंचेंगे और शहर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:30 बजे प्रभारी मंत्री का घंटाघर चौक आगमन होगा। इसके बाद 11:30 से 11:45 बजे तक ध्वजारोहण (फ्लैग होस्टिंग) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात वे मल्टीलेवल पार्किंग पहुंचेंगे, जहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी परिसर का भूमि पूजन करेंगे। यह कार्यक्रम पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में संपन्न होगा।

 

दोपहर 12:00 से 1:00 बजे तक प्रभारी मंत्री कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे दादरखुर्द के लिए रवाना होंगे।

 

दादरखुर्द में प्रभारी मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद उनका एनटीपीसी जमनीपाली जाने का कार्यक्रम भी निर्धारित है।

Related Articles

Back to top button