raipur news। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ संसदीय क्षेत्र की पूर्व सांसद व पत्थलगांव विधायक गोमती साय को सरगुजा क्षेत्र विकास प्रधिककरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आगामी आदेश तक उन्हें सरगुजा क्षेत्र विकास प्रधिककरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इधर, बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विधायक लता उसेंडी को दी गई है। वहीं, मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मरवाही के विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची को दी गई है। वहीं, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण में विधायक गुरु खुशवंत साहेब को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर को दी गई है।
Related Articles
Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को बॉक्सिंग में मिला तीसरा गोल्ड, साक्षी चौधरी का गोल्डन पंच
55 minutes ago
chhattisgarh-youth-congress-elections: छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस चुनाव में बड़ा उलटफेर, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बेटे का नामांकन रद्द ,अध्यक्ष पद के 17 उम्मीदवार, स्क्रूटनी के बाद लिस्ट जारी
2 hours ago




