BreakingFeaturedछत्तीसगढ़राजनीति

chhattisgarh-youth-congress-elections: छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस चुनाव में बड़ा उलटफेर, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बेटे का नामांकन रद्द ,अध्यक्ष पद के 17 उम्मीदवार, स्क्रूटनी के बाद लिस्ट जारी

chhattisgarh-youth-congress-elections-amarjeet-bhagat-son-nomination-cancelled


chhattisgarh-youth-congress-elections:रायपुर । छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने स्क्रूटनी के बाद वैध उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बेटे आदित्य भगत का नामांकन आयु सीमा पूरी नहीं होने के कारण निरस्त कर दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कुल 19 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। स्क्रूटनी के दौरान आदित्य भगत को अपात्र घोषित कर दिया गया। भारतीय युवा कांग्रेस के नियमों के मुताबिक 28 मई 1990 के बाद जन्मे उम्मीदवार ही चुनाव लड़ सकते हैं। इसी नियम के आधार पर उनका नामांकन रद्द किया गया।

युवा कांग्रेस चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा 16 प्रदेश उपाध्यक्ष, 53 प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष समेत कई पदों के लिए भी चुनाव होना है। मतदान प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।

chhattisgarh-youth-congress-elections: अध्यक्ष पद के 17 उम्मीदवार

स्क्रूटनी के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सत्येंद्र चेलक, शैलेंद्र बंजारे, विनोद कश्यप (भक्कू), भावेंद्र गंगोत्री, दीक्षा पांडे, जसमीत शर्मा (सोनू शर्मा), कपिल कांत नाग, मानव देशमुख, मृदुला भास्कर, परमीत बग्गा (हनी बग्गा), प्रशांत बोकड़े, प्रीतिका विश्वकर्मा, प्रीति वैष्णव, सागर बाघमारे, सजल चंद्राकर, शालिनी रामटेके और सोनिका पोर्ते चुनाव मैदान में हैं।

Related Articles

Back to top button