FeaturedBreakingछत्तीसगढ़सामाजिक

BREAKING : शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से मिली जमानत

बिलासपुर। शराब घोटाला मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। ED की जांच के बाद ढेबर को रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने उसे मेडिकल ग्राउंड पर बेल दे दी है।

बता दें कि ईडी ने अनवर ढेबर को 2 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले का दोषी बताया था। पूछताछ के बाद ईडी ने रायपुर निवासी कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया। ईडी ने मई महीने में अनवर ढेबर को अरेस्ट किया और कहा कि साल 2019 से 2022 तक 2000 करोड़ का अवैध धन शराब के जरिए कमाया, जिसे दुबई में अपने साथी विकास अग्रवाल के जरिए खपाया।

Related Articles

Back to top button