रायपुर
WhatsApp Scam : रायपुर में बड़ा साइबर फ्रॉड अलर्ट…! MD बनकर मांगे 49 लाख…अधिकारियों ने ऐसे बचाए पैसे
अधिकारियों की सतर्कता से बची ठगी

अधिकारियों की सतर्कता से बची ठगी
कंपनी के अधिकारियों ने सतर्कता दिखाते हुए इस मैसेज की पुष्टि की, जिसके बाद यह साफ हो गया कि यह एक सुनियोजित साइबर फ्रॉड है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को अलर्ट जारी किया और ऐसे किसी भी मैसेज पर प्रतिक्रिया न देने के निर्देश दिए।1930 पर शिकायत दर्ज
मामले की शिकायत तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, साइबर अपराधी अक्सर ऐसे मैसेज में मैं मीटिंग में हूं, तुरंत पेमेंट करो, इसे गोपनीय रखो, जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, ताकि सामने वाला बिना सोचे-समझे पैसा ट्रांसफर कर दे।क्या रखें सावधानी?
- किसी भी WhatsApp/मैसेज के जरिए मिले भुगतान निर्देश पर भरोसा न करें
- हमेशा अधिकारी से ऑफिशियल नंबर पर पुष्टि करें
- संदिग्ध नंबर को तुरंत ब्लॉक करें
- जरूरत पड़ने पर 1930 पर शिकायत करें






