बिलासपुर

Horrific Road Accident : रायपुर-बिलासपुर NH पर ट्रेलर और बस की जोरदार टक्कर…! 4 लोगों की मौत…कई घायल…यहां देखें VIDEO

स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त

बिलासपुर, 06 मार्च। Horrific Road Accident : रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिमगा के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। ट्रेलर ने पैसेंजर बस को टक्कर मार दी है। इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं दर्जनभर से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। पुलिस एवं प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी है। सिमगा से दामाखेड़ा मार्ग पर दरचूरा के पास एक मोड़ पर हादसा हुआ है।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा लगभग सवा ग्यारह बजे हुआ। यात्री बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी कि तभी सिमगा से 10 किलोमीटर आगे दरचुरा मोड़ पर पीछे से ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे बस हाईवे से नीचे जाकर पलट गई। घायलों को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है।

Related Articles

Back to top button