छत्तीसगढ़

Principal Suspended : अश्लील गाने पर विद्यर्थियों ने किया डांस…! कमिश्नर ने प्राचार्य को किया सस्पेंड

संतोषजनक नहीं पाया कारण बताओ नोटिस का जवाब

बलरामपुर, 18 फरवरी। Principal Suspended : गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय में स्कूली बच्चों द्वारा अश्लील भोजपुरी गाने ‘लहरिया लूटा ए राजा’ पर नृत्य करने के मामले में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बसंत गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है।

घटना का विवरण

26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा इस गाने पर नृत्य किया गया। समारोह में कई अभिभावक भी मौजूद थे। इस घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे स्थानीय स्तर पर नाराजगी फैली और सवाल उठे कि राष्ट्रीय पर्व जैसे गरिमामय अवसर पर इस तरह की प्रस्तुतियों को अनुमति कैसे दी गई।

प्रशासनिक कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मनीराम यादव ने प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया। प्राचार्य का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, जिसके बाद DEO ने विस्तृत प्रतिवेदन संयुक्त संचालक शिक्षा, सरगुजा को भेजा। सरगुजा संभाग के कमिश्नर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से प्राचार्य बसंत गुप्ता को निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय संयुक्त शिक्षा कार्यालय, अंबिकापुर निर्धारित किया गया है। विद्यालय में आयोजित किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी प्राचार्य और संबंधित शिक्षकों की होती है। कार्यक्रमों के चयन, गीतों और प्रस्तुतियों की समीक्षा तथा अनुशासन बनाए रखना विद्यालय प्रबंधन का दायित्व है। प्रशासन ने इस लापरवाही को गंभीर कदाचार माना है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button