Featuredछत्तीसगढ़राजनीति

CG Crime: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 48 लाख की ठगी, आंध्र से दो आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: भिलाई नगर। फॉरेक्स ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 48 लाख रुपए से अधिक की ठगी के मामले में दुर्ग रेंज पुलिस और साइबर थाना दुर्ग की टीम ने आंध्रप्रदेश से दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया। पुलिस अब इनके साथियों, बैंक खातों और लेनदेन से अकाउंट की जांच कर रही है।

 

CG Crime: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने 9 अक्टूबर को साइबर थाना दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम पर फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश के लिए आए एक लिंक पर क्लिक करने के बाद उनसे कुल 48 लाख 67 हजार 500 रुपए की ठगी कर ली गई। शिकायत के आधार पर साइबर सेल ने अपराध दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की।

 

CG Crime: डिजिटल फॉरेंसिक, साइबर ट्रैकिंग और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपयों की लोकेशन आंध्रप्रदेश में पाई गई। इसके बाद एक विशेष टीम को जिला अनकापल्ली भेजा गया, जहां से दोनों मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में पी. सत्यनागा मूर्ति पुलापर्थी, यालामंचली मंडल, जिला अनकापल्ली और बालाजी श्रीनू चिन्ना विधि, तहसील यालामंचली, विशाखापट्टनम शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button