
कोरबा। Korba Press Club कोरबा प्रेस क्लब के सम्माननीय सदस्य एवं पत्रिका कोरबा के डिप्टी मार्केटिंग मैनेजर संजय देवांगन (45) का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कोरबा के पत्रकारिता एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर है।
स्वर्गीय संजय देवांगन अपने पीछे पुत्र शौर्य, पुत्री श्रेया सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर कोरबा प्रेस क्लब परिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार
स्वर्गीय संजय देवांगन की अंतिम यात्रा दुरपा रोड, पुरानी बस्ती स्थित उनके निज निवास से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे दुरपा रोड स्थित स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा।
संजय देवांगन के आकस्मिक निधन से उनके परिचितों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों में गहरा दुःख है। उनके सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।














