Featuredछत्तीसगढ़

CG News: देशी शराब पीने से बिगड़ी तबीयत, 2 की मौत

जांजगीर चाम्पा। CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चाम्पा जिले में देशी शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतकों ने साथ में बैठकर शराब पी थी, जिसके बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मृतकों की पहचान सीताराम सतनामी और रोहित सतनामी के रूप में हुई है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र की भठली उदयभाटा की है।

CG News: दोनों को इलाज के लिए बलौदा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। आशंका जताई जा रही थी कि, जहरीली शराब पीने की वजह दोनों की मौत हुई होगी। फिलहाल मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।

Related Articles

Back to top button