Featuredदेशराजनीतिसामाजिक

Budget Presentation Date 2024: 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। Budget Presentation Date 2024: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने इसकी मंजूरी दे दी है।

Budget Presentation Date 2024: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बजट सत्र की जानकारी एक्स हैंडल शेयर कर लिखा कि भारत सरकार की संस्तुति पर माननीय राष्ट्रपति ने बजट सत्र 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई से 12 अगस्त तक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। केंद्रीय बजट 2024-24, 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा।

 

 

Budget Presentation Date 2024: बता दें कि इससे पहले मोदी सरकार ने 1 फरवरी को अंतिम बजट पेश किया था। यह वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का छठवां बजट था। इसमें गरीब, महिला, युवा और किसान पर फोकस किया गया था।

Related Articles

Back to top button