कोरबाFeaturedछत्तीसगढ़सामाजिक

Korba ;पाली रेंज में हाथी ने उतारा ग्रामीण को मौत के घाट.. ग्रामीणों में दहशत

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत पाली उप वन क्षेत्र के जंगलों में 4 दिन से विचरण कर रहे दंतैल हाथी ने मवेशी के बाद देर रात एक ग्रामीण को भी मार डाला। पाली के निकट मुड़ाभाटा (मादन ) में हाथी ने कल सुबह बैल की जान ले ली तो रात में इंसान की जान ले ली है।

बुधवार रात करीब 9:30 बजे ठाड़पखना (हाथी बाड़ी) निवासी मेवा राम धनुहार पिता जगत राम धनुहार 60 वर्ष को सामना होने पर हाथी ने पटक- पटक कर मार डाला। दो घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यह हाथी किसानों के खेतों में लगे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है।

Related Articles

Back to top button