कोरबा, 18 जुलाई। Korba Run for Green : जिला प्रशासन और नगर निगम कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘Run for Green’ कार्यक्रम में शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मैराथन शुरू होने से पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में स्कूली बच्चों ने आकर्षक ज़ुम्बा डांस प्रस्तुत किया, जिसने मौजूद लोगों में जोश भर दिया। प्रतिभागियों की हरी टी-शर्ट से पूरा स्टेडियम हरियाली के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, शहर के गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश भी दिया गया।












