Featuredकोरबाक्राइम

korba : korba : कॉफी प्वाइंट गर्लफ्रेंड को घुमाने गए युवक पर चाकू से हमला.. पुलिस कर रही जाँच …

Demo 

कोरबा। जिले में बालको के आगे कॉफी पॉइंट घूमने गए युवक युवती पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, इतना ही नहीं दोनों को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। वहां घूमने गए अन्य लोगों की नजर जब दोनों घायलों पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Korba : फिजिक्स वाला का कोटा के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में 19 जनवरी को मेगा कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम कल इंदिरा आडोटोरियम में..कॉम्पिटिशन एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए सुनहरा अवसर…

चाकूबाजी की यह घटना बालकोनगर थाना क्षेत्र में मुख्य कॉफी पॉइंट मुख्य मार्ग पर हुई। कोरबा जिले के शुक्लखार का युवक चंद्रभान देवपहरी अपने गर्लफ्रेंड के साथ से लौट रहा था, तभी कॉफ़ी पॉइन्ट के आगे बाइक सवार ने उसे ओवरटेक किया और फिर सामने आकर बहस की बाद चाकू मारकर भाग निकला। आरोपी 2 लोगो के बारे में जानना चाह रहा था।

घायल युवक ने बताया कि हमलावर युवक ने पहले गाड़ी रुकवाई, फिर बहस करने लगा। उसके बाद हाथापाई पर उतर आया। जब उसका विरोध किया तो आंख में मिर्ची पाउडर डाल दिया। लेकिन बाइक सवार युवक और युवती ने उसके बाद भी हार नही मानी और दोनों ने उसी हालत में उसे पकड़ कर रखा। इसी दौरान चाकू से गर्दन पर वार सहने के बावजूद लड़ते रहे। काफी देर बाद हमलवर ने युवक के हाथ को दांत से काट कर पर्स लेकर जंगल की ओर फरार हो गया। फिर कुछ देर बाद राहगीरों को घटना की जानकारी देते हुए जिला अस्पताल पहुंचा। पीड़ित ने इस बारे में बालको नगर पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। अब पुलिस ने हमलावर की खोज शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button