BREAKING: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पकड़ा गया सैफ अली खान का हमलावर, पुलिस को अपना नाम बताया आकाश

News Power Zone
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से इस समय बड़ी खबर सामने आई है। जिस चाकूबाज को मुंबई पुलिस पूरे देशभर में तलाश रही है वह दुर्ग में पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि, वह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में पकड़ा गया है। शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस मुंबई से कोलकाता के लिए चलती है। उसे दुर्ग आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर संजीव सिन्हा ने हरिभूमि डाट काम को बताया कि, संदिग्ध का नाम आकाश है। आरपीएफ दुर्ग ने मुंबई पुलिस को सूचना दे दी है। शाम तक मुंबई पुलिस यहां पहुंचने वाली है, उसके बाद ही आगे की विस्तृत जानकारी उपलब्ध हो पाएगी।

 

सीएम साय बोले-संदेही को मुंबई पुलिस के सुपुर्द करेंगे

वहीं इस विषय पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, दुर्ग RPF ने एक संदेही को गिरफ्तार किया है। दुर्ग RPF ने संदेही को गिरफ्तार किया है, मुंबई पुलिस को सूचना दे दी गई है। जल्द ही मुंबई पुलिस यहां पहुंचने वाली है, संदेही को सुपुर्द कर देंगे।

Breaking : राज्य सरकार ने किया 2 IAS अफसरों का तबादला, देखे सूची…

उल्लेखनीय है कि, बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार (15 जनवरी) की देर रात हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने डेटा डंप की तकनीक से हमलावर की पहचान की। डेटा डंप के जरिए पुलिस ने घटना स्थल के आसपास मौजूद मोबाइल टावर्स से एक्टिव फोन्स की जानकारी इकट्ठा की। इस डेटा का विश्लेषण कर यह पता लगाया गया कि घटना के समय इलाके में कौन-कौन मौजूद था। इससे हमलावर को ट्रैक करने में मदद मिली। टेक्नोलॉजी के उपयोग से पुलिस ने मामले में तेजी से प्रगति की।

 

Share This Article